February 25, 2026

विश्व ओज़ोन दिवस और सेवा पर्व पर अदाणी पावर लिमिटेड में जागरूकता अभियान


16 से 20 सितंबर तक होंगी कई प्रतियोगिताएँ, कर्मचारी और विद्यार्थी होंगे शामिल

कोरबा। बरपाली तहसील स्थित अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड, पताड़ी में विश्व ओज़ोन दिवस और सेवा पर्व के उपलक्ष्य में 16 से 20 सितंबर तक विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई की ओर रखी गई है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं ओज़ोन परत की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के तहत संयंत्र के कर्मचारियों, स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं समुदायों को शामिल करते हुए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इनमें नुक्कड़ नाटक, जन-जागरूकता रैली, कपड़े के थैलों का वितरण, वृक्षारोपण, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, ठेका कर्मचारियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों के लिए निबंध, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता, तथा कॉलोनी निवासियों के लिए ‘वेस्ट से बेस्ट’ प्रतियोगिता शामिल है। अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
अदाणी समूह ने संयंत्र से जुड़े सभी लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक योगदान देंगे।
गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन, कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के छह जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास और आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word