March 17, 2026

कटघोरा में देर रात गोलीबारी: घर के सामने फायरिंग कर भागा बाइक सवार, ग्रामीणों की सूझबूझ से पकड़ा गया

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया मार्ग में बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात युवक ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक सवार युवक ने सिकंदर मेमन के घर के सामने दो राउंड फायर किए। एक गोली शटर पार कर गई जबकि दूसरी दरवाजे पर लगी। गनीमत रही कि इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी घटना के बाद भागते समय बाइक से गिर पड़ा और शर्ट बदलकर चकमा देने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों को शक हुआ और पीछा करने पर वह बस में सवार होकर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस व स्थानीय युवकों ने बस स्टैंड से पहले ही उसे पकड़ लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी और एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हर एंगल से मामले की जांच हो रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word