March 27, 2026

रश्मि कुर्रे का वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, समाजसेवा में अनोखी मिसाल


कोरबा। रश्मि कुर्रे ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्हें हाल ही में उनके प्रेरणादायक सामाजिक योगदान के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। रश्मि कुर्रे जीवनदायिनी साथी फाउंडेशन की सक्रिय पदाधिकारी हैं और रक्तदान, अंगदान, कैंसर मरीजों की मदद, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा महिला सशक्तिकरण जैसे अभियानों में निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने अनेक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया और स्वयं भी सक्रिय रक्तदाता व मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में हजारों युवाओं को प्रेरित किया है। उनका कहना है कि हर इंसान में कुछ देने की क्षमता होती है- समय, रक्त, ज्ञान या प्रेम। यही सोच उन्हें समाज के लिए लगातार काम करने की प्रेरणा देती है। रश्मि की यह उपलब्धि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word