March 25, 2026

छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस


कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को दर्री रोड स्थित छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना, आरती एवं राजकीय गीत के साथ की गई। इस दौरान पूरा वातावरण छत्तीसगढ़ी संस्कृति और मातृभूमि के गौरवगान से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सुरेश द्विवेदी, रामु पांडे, विधिक सलाहकार रजनीश निषाद, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता देवी महंत, संरक्षक कुसुम द्विवेदी, शालू पनरिया, लक्ष्मी महंत सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा उपस्थितजनों ने छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्षों की प्रगति, सांस्कृतिक मूल्यों, पारंपरिक खेलकूद, व्यंजनों और समिति द्वारा पिछले 22 वर्षों से किए जा रहे सांस्कृतिक संवर्धन कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष से वातावरण गूंज उठा और सभी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word