कड़े परिश्रम से पाई सफलता- ज्ञानेन्द्र शुक्ला बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

कड़े परिश्रम से पाई सफलता- ज्ञानेन्द्र शुक्ला बने चार्टर्ड अकाउंटेंट
कोरबा। जिले के होनहार युवा ज्ञानेन्द्र शुक्ला ने अपने दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि हासिल कर कोरबा का नाम रोशन किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने 3 नवंबर को सीए की डिग्री प्राप्त की। ज्ञानेन्द्र, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर निवासी एवं बालकोकर्मी शशिकांत शुक्ला तथा सीता शुक्ला के सुपुत्र हैं। उन्होंने सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल तीनों चरणों की परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की है। शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। सीए बनने का लक्ष्य लेकर उन्होंने निरंतर अध्ययन और कठिन परिश्रम को अपना मूल मंत्र बनाया। बीच में अनेक चुनौतियाँ आईं, परंतु आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय से उन्होंने हर बाधा को पार किया। ज्ञानेन्द्र की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और परिचितों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word