February 25, 2026

राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में डॉ. वीरेन्द्र हुए सम्मानित


कोरबा। सतनाम के फुहारा लोक कला साहित्य सृजन अकादमी द्वारा सद्भावना भवन, जैजैपुर के सभागार में राज्य अलंकरण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सारंगढ़ बिलाईगढ़ लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े रहीं। उनके साथ बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खूंटे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कोरबा के डॉ. वीरेन्द्र कुमार टंडन को सामाजिक कार्य, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्तीसगढ़ कला, सम्मान से नवाजा गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। डॉ. टंडन वर्तमान में एसईसीएल कुसमुंडा में माइनिंग इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं तथा एससी, एसटी, ओबीसी काउंसिल के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनके समर्पण और समाजसेवा के कार्यों को उपस्थित अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. हरगोविंद कौशले, प्रांताध्यक्ष सतनाम के फुहारा लोक कला साहित्य सृजन अकादमी ने बताया कि यह समारोह राज्यभर में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और लोक कला, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word