March 25, 2026

सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस पर बाल मेला का आयोजन


हरदीबाजार। सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय जनपद सदस्य सनीता अनिल टंडन ने किया। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों और आदर्शों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए बाल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। बाल मेले में छात्रों द्वारा विविध प्रकार के फूड स्टॉल लगाए गए, जिनमें गुपचुप, सैंडविच, भेल, मंचूरियन, मोमोज, चाय, फ्रूट चार्ट सहित कई आकर्षक व्यंजन शामिल थे। मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा तैयार की गई क्राफ्ट सामग्रियों का विशेष स्टॉल रहा, जिसने सभी का ध्यान खींचा। विद्यालय के प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्टॉल के माध्यम से विभिन्न व्यंजनों का आनंद उठाया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन, विद्यालय के प्राचार्य हेमंत भास्कर, समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएँ और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बाल दिवस का यह आयोजन सभी के लिए आनंद और उत्साह से भरा रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word