March 25, 2026

पीएम आवास पूर्ण करने पर दिया जा रहा जोर


0 जनपद स्तर पर शुरू हुई समीक्षा
0 विकासखंड के संबंधितों की ली जा रही बैठक
कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तय मियाद में आवासों का निर्माण पूरा किया जाना है। जिस पर जिला पंचायत ने फोकस किया है। इसे लेकर जनपद स्तर पर विकासखंडों के समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी सहायक, नोडल अधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्रों की बैठक ली जा रही है। इसे लेकर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिला पंचायत सीईओ ने निर्देश जारी किए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद पंचायत के संबंधितों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। बैठक में स्वीकृत आवासों, जनमन आवासों, स्वीकृत अपूर्ण आवासों व एमएमएवाई (जी) प्रगति के विरूद्ध किस्त जारी करने की समीक्षा की जाएगी। जनपद पंचायतों की 15 से 19 नवंबर के बीच बैठक आयोजित होगी। आज जनपद पंचायत करतला में सुबह 10.30 बजे, कोरबा में दोपहर 2 बजे समीक्षा बैठक हुई। पाली जनपद में 17 नवंबर को सुबह 10.30 बजे व कटघोरा में दोपहर 2 बजे तथा पोड़ी उपरोड़ा में 19 नवंबर की सुबह 10.30 बजे बैठक आयोजित होगी।
बाक्स
ये होंगे बैठक के एजेंडे
0 वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों की समीक्षा
0 जनमन आवासों की समीक्षा
0 वर्ष 2016-23 में स्वीकृत अपूर्ण आवासों की समीक्षा
0 एमएमएवाई (जी) प्रगति के विरूद्ध किस्त जारी करने की समीक्षा

1210
Ranjan Prasad

Spread the word