March 25, 2026

आशीर्वाद टेंट हाउस प्रोपराइटर को निगम ने थमाया नोटिस


0 बार-बार सूचना देने के बावजूद जमा नहीं किया भवन का किराया
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सांस्कृतिक भवन के लीजधारी राकेश कुमार, पिता मनोहर लाल, प्रोपराइटर आशीर्वाद टेंट हाउस को नोटिस जारी किया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शर्तों के अनुसार बार-बार सूचना देने के बावजूद अब तक भवन का किराया जमा नहीं किया गया है, जो आबंटन शर्त क्रमांक-24 का स्पष्ट उल्लंघन है।निगम द्वारा जारी नोटिस के अनुसार भवन का पूर्व बकाया किराया 39,95,956 तथा अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 तक का किराया 10,14,032 रुपए इस प्रकार कुल 50,09,988 रुपए की देनदारी लंबित है। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी 9,01,798 रुपए जोड़कर कुल राशि 59,11,786 रुपए निगम को जमा करनी है। इसके अतिरिक्त, लम्बित अवधि का विलंब शुल्क भी अलग से देय होगा।निगम ने लीजधारी को पत्र प्राप्त होने के 7 दिनों के भीतर समस्त राशि निगम कोष में जमा करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय सीमा में राशि जमा नहीं की गई, तो बिना किसी अतिरिक्त सूचना के पंजीकृत आबंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी लीजधारी की होगी। निगम के इस नोटिस के बाद मामला और गंभीर हो गया है और अब लीजधारी की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिक गई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word