स्वामी आत्मानंद स्कूल लाफा, माखनपुर व बक्साही इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

पाली। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा, माखनपुर एवं बक्साही इकाइयों द्वारा आयोजित संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन माध्यमिक शाला भारत भवन, धौराभाठा में हुआ। शिविर की थीम नशामुक्त समाज के लिए युवा पर केंद्रित रही। समापन अवसर पर जी.पी. बंजारे, डॉ. अनीता सिंह एवं प्राचार्य शरद कुमार पटेल के संरक्षण में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पर्यावरण शुद्धि हेतु रामफल पटेल एवं निर्मला पटेल के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सरपंच सुशीला जगत, प्रेमलता, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, जनपद सदस्य मधुलता मरकाम, पूर्व सरपंच पंचराम जगत, उपसरपंच विष्णु पटेल, दिलीप पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
0 विविध गतिविधियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का आत्मविश्वास
सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों के लिए योग, प्राणायाम, पीटी, व्यायाम, साहित्यिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रमदान जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। श्रमदान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में दो स्थायी चबूतरे का निर्माण, 615 मीटर लंबी एवं 6 फीट ऊँची दीवार की पुताई, तथा ग्राम धौराभाठा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जागरूक किया पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव एवं अन्य विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। मूल्य शिक्षा एवं चेतना विकास पर रघुनंदन कश्यप, राजेश पटेल और राममिलन यादव ने व्याख्यान प्रस्तुत किए। नशामुक्त समाज के लिए युवा विषय पर ब्रह्माकुमारी बहन जानकी और ओमप्रकाश गबेल ने विचार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव एवं एक भारत आत्मनिर्भर भारत विषय पर शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। विकसित भारत 2047, नशामुक्त समाज एवं वित्तीय साक्षरता पर बी. चंद्रशेखर, कैप्टन मुकेश कुमार अदलखा, प्रो. प्यारेलाल आदिले, मनोज कुमार गुप्ता आदि विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। समापन समारोह में सभी शिविरार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में S.L. कुर्रे, U.S. श्रीवास, वीर सिंह कंवर, स्मिता सिंह, प्रीति बैरागी, प्रतिभा दिवाकर, संगीता वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। आयोजन की सफलता में गोविंद राम देवांगन और टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद चंद्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन हरिशंकर दीक्षित ने किया।