March 25, 2026

बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है : देवांगन


मैनपाट स्थित लोबसांग जैविक उद्योग में महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
हरदीबाजार। शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार के वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्रियों का शैक्षणिक भ्रमण मैनपाट के लोबसांग जैविक उद्योग, सरभंजा में आयोजित किया गया। यह

भ्रमण प्राचार्य डॉ. एम.एम. वैष्णव के मार्गदर्शन तथा संकायाध्यक्ष अशोक मिश्रा के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जैविक उत्पादों के निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल, उत्पादन लागत, विपणन प्रणाली एवं विक्रय प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ के मैनपाट क्षेत्र में विशेष रूप से उत्पादित होने वाली ताऊ फसल

के उत्पादन, कच्चे माल, लागत एवं बाजार व्यवस्था से भी छात्रों को अवगत कराया गया। उद्योग भ्रमण के पश्चात विद्यार्थियों को मैनपाट के प्रमुख पर्यटन स्थलों का अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें क्षेत्र की प्राकृतिक व सांस्कृतिक विशेषताओं को करीब से समझने का अवसर मिला। इस शैक्षणिक भ्रमण में वाणिज्य संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनु रमन, शिव कुमार एवं गुलशन देवांगन विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word