February 4, 2026

भारत को जानो प्रतियोगिता में डीएवी कोरबा के विद्यार्थियों ने मारी बाजी


0 राज्य स्तर पर हासिल किया स्थान
कोरबा। डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा के विद्यार्थियों ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय सहित कोरबा का नाम रोशन किया है। 11 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रारंभिक चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चार विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय परीक्षा के लिए किया गया, जिनमें जूनियर वर्ग से वीर कुमार राठौर एवं आद्रिका श्रीवास्तव तथा सीनियर वर्ग से प्रतिष्ठा देबनाथ एवं अभिज्ञान शुक्ला शामिल थे। जिला स्तरीय परीक्षा में सीनियर वर्ग के प्रतिष्ठा देबनाथ और अभिज्ञान शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्टूबर को कृष्णा पब्लिक स्कूल, भिलाई में किया गया था। तैयारी के लिए सीमित समय मिलने के बावजूद विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना के बल पर राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले और विद्यालय को गौरवान्वित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पदक, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. चेतना शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण और मार्गदर्शकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word