February 4, 2026

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बिझरा में साइकिल वितरण एवं आनंद बाल मेला सम्पन्न


कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बिझरा में बुधवार, 19 नवंबर 2025 को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम एवं आनंद बाल

मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह रहे, जिनकी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत कुल 43 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और खुशी देखने को मिली।


विद्यालय परिसर में आयोजित आनंद बाल मेला में कुल 15 आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें ईडली, पाव भाजी, गुपचुप, छोले भटूरे, देहाती बड़ा, भजिया, ब्रेड पकोड़ा, मंचूरियन, पास्ता तथा चाय–कॉफी जैसे व्यंजनों का आनंद छात्रों एवं उपस्थितजनों ने उठाया। लगाए गए स्टॉल उपस्थितजनों ने कूपन के माध्यम से खरीदारी की तथा अंत में कूपन आधारित प्रतियोगिता के परिणाम

घोषित किए गए, जिसमें प्रथम स्थान आदर्श ग्रुप, द्वितीय स्थान चांदनी ग्रुप तथा तृतीय स्थान प्रवीण ग्रुप ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह के साथ सरपंच चंद्रिका देवी पोर्ते, एसएमडीसी अध्यक्ष विष्णु यादव, सुरेश पोर्ते, शंभूशरण सिंह, विवेक मारकण्डेय, लक्ष्मीकांत तिवारी, विद्यालय के प्राचार्य जागेश्वर सिंह मानसर, मनोज टंडन सहित समस्त शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word