नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर महाविद्यालय में शपथ ग्रहण

हरदीबाजार। शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार पांडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के महिला कार्यक्रम अधिकारी अंजली द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। शपथ में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, समाज को जागरूक करने और स्वस्थ व सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापिका आशा आजाद, सहायक प्राध्यापक अवधेश गुप्ता, एनएसएस स्वयंसेवक तथा महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word