March 25, 2026

खेत में जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो


कोरबा। पर्यटन स्थल सतरेंगा से लौटते समय एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसा रविवार देर शाम की बताई जा रही है। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन काफी तेज रफ्तार में चल रहा था। मोड़ के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे स्कॉर्पियो सीधे खेत की ओर जा घुसी। वाहन के रुकते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में ग्रामीणों व अन्य लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गंभीर दुर्घटना की आशंका के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित होने से राहत की सांस ली गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सतरेंगा लौटने वाले वाहनों की रफ्तार अक्सर तेज रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग भी की।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word