ईएमआरएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में एकलव्य के बच्चों का शानदार

0 7 स्वर्ण, 6 रजत और एक कांस्य सहित 14 पदक जीते
कोरबा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला के विद्यार्थियों ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए आयोजित चौथी ईएमआरएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक हासिल किया है। इसमें 7 स्वर्ण, 6 रजत और एक कांस्य शामिल हैं। पदक हासिल कर खिलाड़ियों ने जिले एवं पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला का मान बढ़ाया है। विद्यालय की छात्रा अस्मिता ने तैराकी में तीन स्वर्ण पदक, रिया ने दो स्वर्ण पदक एक रजत पदक और आरुशी ने एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्र नरेश, नमन, घाशी और साहिल ने एक-एक रजत पदक प्राप्त किया। कक्षा 10वीं के छात्र नारद ने शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए रजत पदक प्राप्त किया साथ ही कक्षा 8वीं की छात्रा प्रज्ञा ज्योति ने लॉन टेनिस में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय से कुल 18 सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्राचार्य डॉ असद अहमद ने यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, टीमवर्क, अभ्यास और खेल शिक्षकों प्रशांत एवं निधि रावत के मार्गदर्शन का परिणाम है।