February 25, 2026

केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में हर्षोल्लास से मनाया गया दादा-दादी दिवस


कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 2 एनटीपीसी में दादा-दादी दिवस का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के स्नेहिल संबंधों को मजबूत बनाना तथा पीढ़ियों के बीच संस्कारों और मूल्यों के ार्दन आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार साहू, मालश्री बल्हाल तथा उपस्थित दादा-दादी के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी के साथ मंच साझा करते हुए कविता, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को संजोया और उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्री साहू ने दादा-दादी के अनुभव, मार्गदर्शन और जीवन मूल्य को बच्चों के लिए अमूल्य बताते हुए कहा कि परिवार के बड़े सदस्यों को अपने संस्कारों एवं विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक अवश्य पहुंचाना चाहिए। दादा-दादी ने भी अपने जीवन अनुभव साझा कर बच्चों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के उत्तरार्ध में दादा-दादी ने विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सबसे वरिष्ठ एवं खेलों में विजयी दादा-दादी को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन आँचल बाजपेई ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक देवांगन, कुंती कुमारी मिंज, सुषमा ध्रुव, दीक्षा गुप्ता, रश्मि, परवेज तथा सौरभ आनंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दादा-दादी दिवस का यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया और विद्यालय परिसर में प्रेम, सम्मान और खुशियों का वातावरण छा गया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word