March 25, 2026

बिझरा विद्यालय में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न


कटघोरा। गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझरा विद्यालय में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी एवं सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमुदाय को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए पुलिस P-O-L-I-C-E मॉडल
(P– पासवर्ड, O– ओटीपी, L– लिंक, I– आइडेंटिफिकेशन, C– चैटिंग, E– इमरजेंसी नंबर) को सरल तरीके से समझाया और बताया कि सावधानी एवं जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम में विष्णु यादव अध्यक्ष एसएमडीसी, राजेश सिंह ठाकर उपसरपंच, सुरेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य एसएमडीसी, प्राचार्य जे.एस. मानसर, मनोज कुमार टण्डन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस तरह के कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताते हुए पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word