जिला रसायन क्लब द्वारा नव पदोन्नत प्राचार्यों का सम्मान समारोह सम्पन्न

कोरबा। जिला रसायन क्लब परिवार कोरबा द्वारा जश्न रिसॉर्ट के निर्वाण हॉल में नव पदोन्नत प्राचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राठौर ने सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत कर सम्मान किया। कार्यक्रम में क्लब की संरक्षक डॉ. फरहाना अली, अशोक पाटले एवं पी. जाटवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में नव पदोन्नत प्राचार्य

प्रकाश वैष्णव, रामनाथ बघेल, ललिता साहू, मनीषा जैन एवं इंद्राणी शोम का सम्मान किया गया। उद्बोधन में संरक्षकों ने शिक्षा के बदलते परिवेश और शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए क्लब को इसी एकजुटता के साथ आगे भी सकारात्मक कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में

अध्यक्ष भूपेंद्र राठौर ने आभार व्यक्त करते हुए सभी से समाज व शिक्षा विभाग के उत्थान हेतु मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अनेक व्याख्याता, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा क्लब सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रकाश पोड़वार एवं ममता राजपूत द्वारा किया गया।