कोयला मजदूर पंचायत करेगा चरणबद्ध आंदोलन

कोरबा। आउटसोर्सिंग कंपनी में पुराने कामगारों के समायोजन सहित अन्य मांगों को लेकर कोयला मजदूर पंचायत एचएमएस ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एसईसीएल कोरबा एरिया के सरायपाली कोयला खदान में नियोजित नई आउटसोर्सिंग कंपनी में पुराने ठेका श्रमिकों का पूरी तरह से नियोजन की मांग पूर्व में प्रबंधन से की गई थी। जिस पर संगठन को आश्वस्त किया गया था। लेकिन इसके बाद भी अब तक कंपनी में सभी ठेका श्रमिकों को काम पर नहीं रखा गया है। उक्त मांगों को लेकर चरणद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 24 नवबंर को पहले चरण में सराईपाली कोयला खदान के उपक्षेत्रीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरे चरण के आंदोलन में 28 नवंबर को एसईसीएल कोरबा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर तीसरे चरण में 1 दिसंबर को एसईसीएल मुख्यालय में धरना प्रदर्शन आंदोलन का निर्णय लिया गया है।