February 4, 2026

स्काउटिंग में कोरबा राष्ट्रीय स्तर पर स्टार डिस्ट्रिक्ट


कोरबा। स्काउटिंग के क्षेत्र में कोरबा ने राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय में कोरबा को स्टार डिस्ट्रिक्ट के नाम से जाना जाता है। यह उपलब्धि जिला मुख्य आयुक्त सादिक शेख के सक्षम नेतृत्व, मजबूत कार्ययोजना और टीम वर्क का परिणाम है। 2008 से पहले जिले में स्काउटिंग सीमित विद्यालयों तक ही सिमटी थी, लेकिन जनवरी 2008 में मोहम्मद सादिक शेख के जिला मुख्य आयुक्त बनते ही स्काउट आंदोलन को नई दिशा मिली। चुनौतियों के बीच जिले व विकासखंड स्तर पर लीडर्स की मजबूत टीम विकसित की गई तथा रोवर्स-रेंजर्स पर विशेष ध्यान दिया गया, जिन्हें स्काउटिंग की रीढ़ माना जाता है। आज जिले में बीस हजार से अधिक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी है। वर्ष 2024-25 में 8 प्रतिशत से अधिक की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। विशेष रूप से बालिकाओं और महिला लीडर्स की भागीदारी बालक वर्ग से अधिक हो चुकी है। ऑनलाइन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम में भी कोरबा पूरे प्रदेश में अग्रणी है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में कोरबा की मजबूत उपस्थिति रहती है। अब तक 158 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि 8 सदस्यों को राष्ट्रपति पुरस्कार का प्रमाणपत्र मिला। जिले में देश की पहली सौ से अधिक विशेष बच्चों वाली स्काउटिंग यूनिट भी संचालित हो रही है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word