March 25, 2026

रोटरी क्लब अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने जताया विरोध


कोरबा। लोक शिक्षण संचालनालय के हालिया आदेश में शिक्षकों को स्कूल परिसर व आसपास आवारा कुत्तों की जानकारी जुटाकर पंचायत/निकाय को देने तथा काटने की स्थिति में बच्चों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर शिक्षकों में नाराज़गी बढ़ गई है। उनका कहना है कि लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षण गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। रोटरी क्लब अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने भी इस आदेश पर गहरा खेद जताते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और ऐसे निर्देश उनकी गरिमा व कार्यक्षमता को कमज़ोर करते हैं। शिक्षकों व संगठनों ने सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word