March 25, 2026

चोरी की डीजल से भरी बोलेरो को जब्त


0 खदान क्षेत्र में गाड़ी छोड़कर भागा चालक
कोरबा। कोयला खदानों से डीजल चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। लगातार मामले सामने आ रहे हैं।एसईसीएल की दीपका खदान से डीजल चोरी का खुलासा हुआ है। सुरक्षा बल ने चोरी की 105 लीटर डीजल से भरी एक बोलेरो को जब्त किया है। डीजल तीन जेरीकेन में भरकर रखा गया था।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दीपका खदान में एलके- 1 एरिया में ड्रिल मशीन खड़ी थी। दोपहर करीब सवा दो बजे एक सफेद रंग की बोलेरो में ड्रिल मशीन से डीजल चोरी कर रखा जा रहा था। यह देखकर सुरक्षा बल के जवान ने इसकी सूचना पेट्रोलिंग टीम को दी। टीम ने बोलेरो की घेराबंदी की। बोलेरो को पकड़ने के लिए पीछा किया। इस बीच बोलेरो चालक खदान क्षेत्र में गाड़ी को छोड़कर भाग गया। बोलेरो की तलाशी ली गई। इसमें तीन जेरीकेन डीजल मिला। सभी में 35- 35 लीटर डीजल थे। दो खाली जेरीकेन और एक पाइप भी बरामद की गई। सूचना दीपका थाना को दी गई। अपराध दर्जकर पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि बोलेरो एसईसीएल की खदान में एक कंपनी में चलती है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word