March 25, 2026

महंगाई-राहत भत्ता भुगतान की मांग पर पेंशनधारियों का हस्ताक्षर अभियान

कोरबा। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ कोरबा की बैठक घंटाघर में आयोजित हुई, जिसमें पेंशनरों ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं राहत भत्ता का शीघ्र भुगतान किए जाने की एक सूत्रीय मांग को प्रमुखता से उठाया। रायपुर में गठित एक मांग–एक मंच द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के समर्थन में कोरबा जिले के सभी उपस्थित पेंशनधारियों ने मांगपत्र पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बैठक के दौरान शाखा के संरक्षक डी.आर. सारथी का जन्मदिन भी मनाया गया। संघ की ओर से उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में आर.के. शर्मा, गोपाल प्रसाद प्रजापति, आर.के. वर्मा, एस.एस. तोमर, के.आर. टंडन, जे.पी. श्रीवास्तव, पी.एल. चौधरी, एस.के. विश्वास, एस.के. द्विवेदी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर एस.के. वस्त्रकार ने संघ की सदस्यता ग्रहण की, जिनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word