कोरवा जनजाति के उत्थान के लिए KCCL आगे आया, दूधीटांगर में कम्बल वितरण

कोरबा। कलिंगा कॉमर्शियल कारपोरेशन ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत कोरवा जनजाति के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। बाल्को से 15 किमी दूर ग्राम दूधीटांगर में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक विकास दुबे ने ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों को कम्बल वितरण कर इस अभियान की शुरुआत की। ठंड से कांपते छोटे बच्चों के चेहरों पर कंबल ओढ़ते ही आई खुशी देखने लायक थी। दुबे अपनी टीम व छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच के सदस्यों के साथ दिनभर समुदाय के बीच रहे और ग्रामीणों के साथ भोजन कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों से बात करते हुए विकास दुबे ने कहा कि कंपनी केवल व्यवसाय ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी प्राथमिकता देती है। उन्होंने कोरवा समुदाय को तीन प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का आश्वासन दिया, पहाड़ों से आने वाले जल पर निर्भर समुदाय के लिए कंपनी ने शीघ्र सहयोग का भरोसा दिया। सौर ऊर्जा के खराब हो चुके सिस्टम को देखते हुए दुबे ने CSPDCL के एमडी भीम सिंह कंवर से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को गांव का निरीक्षण कर बिजली लाइन पहुंचाने के निर्देश दिए। शिक्षा, स्वास्थ्य शिविर और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से समुदाय को सशक्त करने की योजना बनाई । कलिंगा कॉमर्शियल कारपोरेशन ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से कोरवा जनजाति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्रम में रवि सिंह, संतोष चौहान, तारेश राठौर, सुरेंद्र कंवर, रुद्र, मयंक राठौर, सोनू नामदेव और ललित महिलांगे शामिल रहे। यह पहल सीएमडी सोमय रंजन शामल के निर्देश पर शुरू की गई है।