आकाश टंडन ने हासिल की CGPSC में सफलता, बने वाणिज्यिक कर निरीक्षक


कोरबा। जिले के आकाश कुमार टंडन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शा. उ.मा. विद्यालय कोरकोमा के प्राचार्य पी.एल. टंडन के सुपुत्र आकाश का चयन वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर हुआ है। आकाश ने अपने दूसरे प्रयास में यह उपलब्धि प्राप्त की। उन्होंने बीकन इंग्लिश मीडियम और निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में प्रारंभिक व स्कूली शिक्षा प्राप्त की, जबकि इंजीनियरिंग की डिग्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भिलाई से पूरी की। बिलासपुर में तैयारी के दौरान प्रथम प्रयास में इंटरव्यू तक पहुँचे, लेकिन दूसरे प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनित हुए। मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम तुमीडीह निवासी आकाश ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहन, गुरुजनों और मित्रों को दिया। चयन की खबर से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word