March 25, 2026

एमएससी कंप्यूटर साइंस में नेहा का विश्वविद्यालय स्तर पर 7वां एवं जिले में प्रथम स्थान

कोरबा। जिले के लिए गौरव का विषय है कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कोरबा कंप्यूटर कॉलेज की विद्यार्थीनी कुमारी नेहा श्रीवास ने एमएससी कंप्यूटर साइंस परीक्षा में 77% अंक प्राप्त कर पूरे विश्वविद्यालय में सातवां तथा जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। नेहा वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, कॉलेज और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
नेहा श्रीवास ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि आगे वे उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाकर अध्ययन करना चाहती हैं, ताकि बेहतर अवसरों के साथ तकनीकी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुजनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नेहा की सफलता ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि उचित मार्गदर्शन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word