चचेरा भाई और भतीजा सहित चार लोगों ने मिलकर दंपति को पीटा


कोरबा। दीपका क्षेत्र में खेत के मेड़ बनाने को लेकर दंपति के चचेरा भाई और भतीजा सहित चार लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। घटना में ग्राम डोंगरी तिलवारीपारा में रहने वाले छतरपाल यादव को चोटें आई है। पीड़ित ने थाने में रिपार्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि वह तिलवारीपारा में खेत में मेड बनाने का काम कर रहा था। इस बीच उसके चचेरा भाई मयाराम यादव, भतीजा, राजेश यादव, दुर्गेश यादव व गणेश यादव ने मेड़ बनाने से मना करते हुए उसे और उसकी पत्नी संतोषी को हाथ, मुक्का, पैर और डंडा से मारपीट किया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word