March 25, 2026

बंग समाज ने वंदे मातरम् का किया सामूहिक गान


कोरबा। शनिवार को कोरबा बंग समाज के सदस्यों द्वारा डीडीएम रोड स्थित कावेरी बैंक्वेट हॉल में संध्या 7 बजे बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक गायन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए बंग समाज के सदस्यों द्वारा कई दिनों से वाद्य यंत्रों के साथ सुर से सुर मिलाकर अभ्यास किया जा रहा था। लयबद्ध तरीके से समाज द्वारा राष्ट्रगीत को सम्मान देते हुए तबला वादक एवं प्राध्यापक डॉ कुणाल दासगुप्ता एवं हारमोनियम में हैप्पी पाल को संगत देते हुए अतिन मंडल, अमित बैनर्जी, राजा मुखर्जी, उदय चैटर्जी, समित हालदार, प्रवीर कुमार दत्ता, हैप्पी पाल, मोनिका घोष, तुलसी मोइरा, रोमा मंडल द्वारा सुमधुर वंदे मातरम को सांगीतिक स्वरांजली दी गई। कार्यक्रम में बंग समाज के सदस्यगण परिवार सहित उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word