छठवें दीक्षांत समारोह में नरेन्द्र को मिलेगा पीएचडी उपाधि


हरदीबाजार। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का छठवां दीक्षांत समारोह आगामी 4 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में कुल 62 स्वर्ण पदक और 619 उपाधियाँ, जिनमें 63 पीएचडी उपाधियाँ शामिल हैं, प्रदान की जाएंगी। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। इसी समारोह में प्राथमिक शाला धनुहारपारा केराकछार, विकासखंड पाली में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ नरेन्द्र प्रताप राठौर को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने राजनीति विज्ञान विषय में मतदान व्यवहार प्रक्रिया में मतदाताओं की प्रभावशीलता का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन कोरबा जिले के विशेष संदर्भ में विषय पर शोध कार्य पूरा किया है। यह शोध उन्होंने जे.पी.वी. वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. एस. एल. निराला के मार्गदर्शन में पूरा किया। ग्राम भलपहरी निवासी राठौर ने अपनी प्रारंभिक से उच्च शिक्षा तक की यात्रा ग्रामीण अंचल के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पूर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजन, रिश्तेदार एवं मित्रगण अत्यंत उत्साहित हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word