डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस

कोरबा। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, एसईसीएल कोरबा में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन सभा में कक्षा 9वीं की छात्रा दीक्षा दास ने भारतीय संविधान की रूपरेखा पर प्रभावी भाषण दिया, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि से सराहा। संविधान जागरूकता के उद्देश्य से कक्षा 6वीं के छात्र कुशाग्रवर्धन साहू द्वारा संविधान आधारित क्विज प्रतियोगिता

आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. चेतना शर्मा ने छात्रों एवं स्टाफ को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई और देश व समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।