March 17, 2026

संकल्प महिला मंडल ने आंगनबाड़ी बच्चों को बांटे गिफ्ट पैकेट


कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के संकल्प महिला मंडल सीनियर क्लब द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र कोहड़िया के बच्चों के बीच गिफ्ट पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूक्मणी सिंह ने बच्चों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रूक्मणी सिंह ने कहा कि संकल्प महिला मंडल की कार्यकारिणी बच्चों एवं महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर सामाजिक गतिविधियां संचालित करती रहती है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और खुशी का संचार करते हैं। कार्यक्रम में महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, मनीषा पांडेय, कविता पंड्या, सचिव संगीता कोरम, सहसचिव मंजूषा बरदिया, कोषाध्यक्ष हर्षिता श्रीवास्तव एवं सांस्कृतिक सचिव स्वाति जैन उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word