February 4, 2026

पावर वितरण कंपनी की रजत जयंती पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम


कोरबा। विद्युत वितरण कंपनी संभाग कोरबा द्वारा रामपुर वितरण केंद्र के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में पावर कंपनी की रजत जयंती के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता देवांजना रे एवं साधना भगत की उपस्थिति में मुख्य अतिथि सुलोचना राठिया, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य एम.एल. सारथी तथा कनिष्ठ अभियंता सृष्टि चंद्रा मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत राठौर ने किया। उन्होंने पावर कंपनी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सहित मोर बिजली ऐप व ऑनलाइन भुगतान की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण, बिजली बचत एवं सौर ऊर्जा विषय पर चित्रकला, निबंध, स्लोगन व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को मेडल, गिफ्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तमदास मानिकपुरी, मोहनलाल वैष्णव, अभिमन्यु नागश, दुर्गेश, बादल श्रीवास सहित वितरण केंद्रों के कर्मचारी, बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में कनिष्ठ अभियंता सृष्टि चंद्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word