कमलेशभाई टांक का निधन, आज शाम 4 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

कोरबा। महाराणा प्रताप नगर निहारिका के LIG-134 में निवासरत कमलेशभाई जादवजी टांक (71 वर्ष) का गुरुवार सुबह दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्वर्गीय श्री टांक, जयंतीभाई, भूपेशभाई एवं खुशालभाई टांक के भाई थे, वहीं प्रेरणा जेठवा एवं तृष्णा जेठवा के पिता थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और समाजजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा आज गुरुवार 19 मार्च को शाम 4:00 बजे उनके निज निवास LIG-134, महाराणा प्रताप नगर निहारिका से पोड़ीबहार मुक्तिधाम के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवारजनों ने सभी परिचितों, रिश्तेदारों एवं समाज के लोगों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।