हनुमंत कथा में 543 लोगों की ‘घर वापसी’, मो. अनवर बने आदर्श दास

कोरबा। बांकीमोंगरा के ग्राम ढपढप में चल रही श्री हनुमंत कथा के चौथे दिन मंगलवार को वृहद घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बेमेतरा जिले के कोदवा निवासी मोहम्मद अनवर अली ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। उनका नया नाम आदर्श दास रखा गया। कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गंगाजल छिड़ककर परिवार का तिलक वंदन किया और पटुका पहनाकर आशीर्वाद दिया। अनवर अली के साथ उनकी पत्नी हसीना, पुत्र सैफ अली और शमद खान ने भी धर्म परिवर्तन किया।
अनवर ने बताया कि बचपन से ही उनका जुड़ाव हिंदू समाज से रहा है, इसी कारण उन्होंने यह निर्णय लिया। कार्यक्रम में पंडित शास्त्री ने उनके निर्णय की सराहना करते हुए सहयोग का आह्वान किया।
इस अवसर पर कुल 543 लोगों की घर वापसी कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।