March 31, 2026

आर.पी. नगर फेस-2 के श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भव्य तैयारियां पूरी


कोरबा। शहर के आर.पी. नगर फेस-2 स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है।
मंदिर समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला तय की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 12 बजे से अखंड रामायण पाठ के साथ होगी।


इसके अगले दिन 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक विधि-विधान से हवन संपन्न होगा।
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दोपहर 1:30 बजे से विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।


मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word