March 31, 2026

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव 2026-28: नामांकन के साथ बढ़ी सरगर्मी, कई पदों पर सीधा मुकाबला


कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के निर्वाचन वर्ष 2026-28 के लिए चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है। विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर जनसंपर्क तेज कर दिया है। महिला सह-सचिव पद के लिए श्रीमती माधुरी बरोई तथा कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु आशीष सिंह बनाफर और दीपेश साहू ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा सहित कई अधिवक्ता और समर्थक मौजूद रहे।


चुनाव प्रक्रिया के तहत 3 अप्रैल को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी, जिससे यह तय होगा कि किस पद पर कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे रहेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए इस बार चार उम्मीदवार गणेश कुलदीप, राकेश दुबे, संजय जायसवाल और शिवनारायण सोनी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अब्दुल नफीस खान, बद्री प्रसाद मोदी, बालकराम बरेठ, दीपक कुमार दुबे, रवि शर्मा और एस. व्ही. पुरोहित के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। महिला उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) पद के लिए श्रीमती मंजुला पासवान, श्रीमती सरिता पाण्डेय और श्रीमती उर्मिला सिंह भगत मैदान में हैं। सचिव पद के लिए चंद्रदीप शर्मा, रघुनंदन सिंह ठाकुर और सुनील यादव के बीच मुकाबला होगा। सह-सचिव पद पर लक्ष्मण प्रसाद पटेल और रवि कुमार भगत के बीच सीधा मुकाबला तय है, वहीं महिला सह-सचिव (कनिष्ठ) पद के लिए श्रीमती माधुरी बरोई और समीना खातून आमने-सामने हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ कौशिक, किरणभान शांडिल्य और पुरुषोत्तम गोयल मैदान में हैं। ग्रंथालय सचिव पद पर अशोक शर्मा, छतराम साहू, क्रांति कुमार श्रीवास और संतोष कुमार साहू के बीच मुकाबला होगा। कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए आशीष सिंह बनाफर, दीपेश साहू, करमचंद प्रजापति, श्रवण कुमार थवाईत, शिवकुमार साहू, स्वप्निल शर्मा, वरुण कुमार राही, श्रीमती लीना साहू, सुनीता पिल्ले और श्रीमती यमुना मानिकपुरी मैदान में हैं, जिससे यहां भी प्रतिस्पर्धा कड़ी मानी जा रही है।
इस बीच सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पुरुष पद पर हरिशंकर श्रीवास तथा महिला कनिष्ठ पद पर सावित्री धांधी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
कुल मिलाकर, इस बार अधिवक्ता संघ का चुनाव काफी दिलचस्प और प्रतिस्पर्धात्मक होने जा रहा है, जिसमें कई पदों पर सीधा मुकाबला और कई जगह बहुकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। 3 अप्रैल के बाद चुनावी तस्वीर और भी स्पष्ट हो जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word