April 11, 2026

मुंगेली : पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

मुंगेली। पं दीनदयाल उपाध्याय जन्मदिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने वेबिनार के माध्यम से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। श्री कौशिक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेने की अपील की ,श्री कौशिक पंडित जी के जीवन के अनेक प्रेरक संस्मरणों का जिक्र किया । इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने स्वागत भाषण करते हुए पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चित्र व उनके योगदान पर मार्गदर्शन हेतु नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को आमंत्रित किया। इस वेबिनार में जिले के सभी 9 मंडलों के कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word