March 7, 2026

मुंगेली : युवा कांग्रेसियों ने हथरस कांड की पीड़िता को अर्पित की श्रद्धांजलि..दोषियों को फांसी की सजा देने की करी माँग

शुभांशु शुक्ला। मुंगेली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी जी निर्देशन पर मुंगेली जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के हथरस में दो सप्ताह पहले गैंगरेप की शिकार युवती की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई उसका 14 सितंबर से उपचार चल रहा उसे गंभीर चोंटे लगी थी उसके शरीर मे कई जगह फ्रेक्चर आये थे उसकी जीभ काट दी गई थी!


राजेश छैदईया ने बताया इस बहन के कातिल को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए सीएम योगी आदित्यनाथ महिलाओं के सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह है! कार्यक्रम में युवा कांग्रेस द्वारा पुराना बस स्टैण्ड गांधी प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर श्रंद्धाजलि अर्पित किए गए है एवं साथ ही दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। कार्यक्रम में उपस्थित में अभिलाष सिंह, योगेश्वर सिंह,पोखराज बंजारे,अनिल मंगेशकर,नानू ठाकुर,ललित जायसवाल, ललित ताम्रकार,विश्वनाथ साहू,शिवम छैदईया,ईश्वर यादव,देवा साहू,शिबू छैदईया,कार्तिक ध्रुव,अप्पू पांडेकर,लक्ष्मण टंडन,मोनू महिलांग ,सोनू निषाद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word