February 27, 2026

महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर सांसद अरुण साव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मुंगेली। आज मुंगेली जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के आव्हान पर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2020 को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव ने वीडियो कांफ्रेंस वेबीनार के माध्यम से संबोधित किया।
सांसद श्री साव ने कहा कि मोदी जी ने देश की सुरक्षा व सेना की मजबूती के लिए जहाँ राफेल विमान खरीदा वहीं स्व निर्मित मिसाइल को भी बढ़ावा दिया। श्रीमोदी जी ने महात्मा गांधी व लालबहादूर शास्त्री के विचारों पर आधारित पर गरीब कल्याण हेतु राशि दी, आत्मनिर्भर भारत लोकल फ़ॉर वोकल को बढ़ावा दिया, इन सबके क्रियान्वयन हेतु जारी 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक कृषि बिल एवं ऐतिहासिक कृषि सुधारों (आत्मनिर्भर किसान ) को लेकर जनजागरण अभियान पर जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शैलेश पाठक ने स्वागत करते हुए वेबिनार की रुपरेखा बताई।

वेबिनार का संयोजन आईटी सेल के जिला संयोजक सुनील पाठक व प्रदीप पाण्डेय ने किया। जिला स्तरीय वेबिनार में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश शुक्ला, प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजू राजपूत, पूर्व विधायक तोखन साहू,पूर्व जिलाध्यक्ष कोमलगिरी गोस्वामी, मोहन भोजवानी,कोटूमल दादवानी तथा जिला कार्यसमिति सदस्य गण तथा सभी 9 मण्डल के अध्यक्ष व महामंत्री गण,सहित जिला में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं सदस्य, मण्डल पदाधिकारी व सदस्य, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता व अन्य आम नागरिक इस वीडियो कांफ्रेंस वेबिनार में शामिल हुए ।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word