March 20, 2026

मरवाही उप चुनाव: डॉ गंभीर सिंह होंगे भा ज पा के प्रत्याशी

रायपुर 11 अक्टूबर। मरवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने डॉ गंभीर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। मरवाही में 3 नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक जे पी नड्‌डा की अध्यक्षता में बीते शनिवार को संपन्न हुई थी। इस बैठक में उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का चयन हुआ। जहां छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए अजजा से डॉ. गंभीर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद मरवाही विधानसभा सीट खाली हो गयी है। नामांकन दाखिल करना भी शुरू हो चुका है, जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। उप चुनाव को लेकर कांग्रेस, जेसीसीजे और बीजेपी जमकर चुनाव प्रचार में जुट गए है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word