बूथ स्तर पर चला हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

हरदीबाजार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के सहमति से प्रत्येक बूथ पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 14 मार्च को हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में अण्डीकछार, चोढा, नोनबिर्रा, रतिजा, तीवरता बूथ पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अभियान में गणराज सिंह कंवर सभापति जिला पंचायत कोरबा, रामशरण कंवर उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी कटघोरा, भैयाराम यादव विधायक प्रतिनिधि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र, आत्माराम कंवर, अनिल पोर्ते, राजेन्द्र कंवर, रामकुमार, मुकेश बर्मन, सुंदरलाल, मनोज कुमार, राज प्रकाश कंवर, संतोष कुमार यादव, रंजन सिंह कोर्राम, माहिल यादव, दुखनी यादव, देवकुंवर, मनीषा कंवर, शिवकुमारी यादव, नेहा श्रीवास, कलेश्वरी, आशा, पवनकुंवर, संतोषी कंवर, तुलकुंवर, दिलेश्वरी राज, कीर्ति बाई रामेश्वरी, चमारिन बाई, लक्षमानिया, मनीषा, रणजीत यादव, दुर्गेश यादव, सुन्दर लाल, अंजोर दास, कृपाल दास, भूषण श्रीवास, बृजभवन सिंह नेटी, दुर्गा शंकर पटेल समेत ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word