March 2, 2026

संतोष गोयल को जकांछ कटघोरा विधानसभा संयोजक का जिम्मा

कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष गोयल को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी आलाकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है । श्री गोयल को जकांछ कटघोरा विधानसभा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत की सहमति से कटघोरा विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया है ।जकांछ कार्यालय प्रभारी एवं महासचिव अब्दुल हमीद हयात द्वारा नियुक्ति संबंधी पत्र जारी कर आदेशित किया गया है ।श्री गोयल ने विश्वास दिलाया है कि वे पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word