March 18, 2026

कोरोना वारियर्स के हित में मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली 20 नवम्बर। मोदी सरकार ने कोरोना वारियर्स के हित में बड़ा ऐलान किया है. कोरोना वारियर्स के बच्चों को MBBS और BDS 2020-21 के सत्र सहित अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आरक्षण दिया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इस आरक्षण पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना वारियर्स का काम किया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट किया है कि #CoronaWarriors के योगदान को इतिहास कभी भुला नहीं पाएगा. इनके योगदान को नमन करते हुए@MoHFW_ INDIA ने Central Pool की 5 MBBS seats Corona Warriors के लिए आरक्षित करने का निर्णय किया है.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word