September 17, 2024

40 लाख ठगने वाले मेवाती गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

कोरबा 18 दिसम्बर। सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मी के खाते से 40 लाख रूपये ट्रांसफर कर ठगी कर ली गई थी। पुलिस ने जांच के बाद मेवाती गिरोह के नाबालिक समेत दो सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।आरोपितों के पास से 8.60 लाख नगद भी बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार साउथ इस्टर्न कोलफि ल्ड लिमिटेड एसईसीएल से भगवान सिंह चौहान सेवानिवृत्त हुए, तब उनके खाते में पेंशन समेत अन्य मद से लगभग 40 लाख रूपए कैश ट्रांसफ र किया गया था। इस दौरान 14 नवंबर को उनके मोबाइल में फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको रिटायर्ड आर्मी का जवान बताते हुए कहा कि उसकी बेटी से 20 हजार रूपये लिया था जिसे वह वापस करना चाहता है,इसलिए एटीएम का पिन नंबर बताए। इस पर भगवान सिंह ने एटीएम नंबर उपलब्ध करा दिया। बाद में उनके खाते से अलग-अलग किश्त में 36 लाख रूपये से ज्यादा रकम ट्रांसफर हो गए। इतनी बड़ी राशि ट्रांसफर होने पर भगवान सिंह को ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई और उन्होंने दीपका थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा
ने टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया। इस दौरान पता चला कि राजस्थान के मेवाती गिरोह का इसमें हाथ है। तब पुलिस की एक टीम आरोपितों को गिरफ्तार करने राजस्थान के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मेवात में कैंप लगा कर गिरोह पर नजर रखा और मुख्य आरोपी सचिन चौधरी पिता जशवंत चौधरी 20 वर्ष निवासी बिरटोली थाना ततारपुर चौराहा जिला अलवर समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार कर कोरबा ले आई। पुलिस ने आरोपितों के पास से 8.60 लाख नगद भी बरामद किया।

कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक राजेश चंद्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गेश राठौर, सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर, आरक्षक गुनाराम सिन्हा, प्रशांत सिंह का अहम योगदान रहा। एसपी मीणा ने पुलिस टीम की कार्रवाई पर सराहना व्यक्त करते हुए इनाम देने की घोषणा की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि दोनों आरोपितों को पूछताछ करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Spread the word