March 2, 2026

वार्ड 56 में हुआ मितानिनों का सम्मान


कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 56, डगनियाखार में वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती भुनेश्वरी देवी द्वारा वार्ड के सभी मितानिनों को साल भेंट कर सम्मानपूर्वक मितानिन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्षद भुनेश्वरी देवी ने कहा कि मितानिन समाज सेवा का कार्य करती है ।उनके सेवा भावी कार्यों से लोग लाभान्वित होते हैं ।ऐसे हम सबका का दायित्व है कि हम भी उनके सम्मान में निर्धारित विशेष दिन में उनका सम्मान कर उनकी सेवाभावी कार्यों का आभार व्यक्त करें ।इस अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंजी. सनिष कुमार, एम टी राधा मरावी, मितानिन विनिता कंवर, रमा देवी, बुंद कुंवर, हीरा कंवर, शंकुतला रात्रे, उदासा केंवट, प्रभा साण्डे, दुलारी हंसले, लुना पटेल एवं वार्ड की अन्य महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word