April 13, 2026

कोरोना वेक्सीन मिलने पर श्रीलंका ने कहा- शुक्रिया मोदी जी

कोलंबो 29 जनवरी। भारत ने श्रीलंका को मुफ्त में कोरोना वायरस वैक्सीन की पांच लाख डोज मुहैया कराई है। श्रीलंका में वैक्सीन पहुंचने की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे रिसीव करने के लिए खुद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। उन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन के लिए भारत को धन्यवाद दिया।

भारत ने फ्री में दिए हैं टीके

भारत ने अपनी पड़ोसी पहले नीति के तहत श्रीलंका को टीके दान दिए हैं। भारत ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह श्रीलंका और सात अन्य देशों – भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामांर और सेशेल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस को सहायता के तौर पर कोविड-19 के टीके देगा। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम नीति के तहत सहायता के तौर पर नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को सहायता के रूप में कोविड-19 टीके भेज चुका है।

राजपक्षे ने भारत का दिया धन्यवाद

एयर इंडिया के विशेष विमान के जरिए जब निशुल्क टीके की खेप कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंची, तब राष्ट्रपति राजपक्षे भी वहां मौजूद थे। टीकों की ये खुराकें 42 डिब्बों में थीं। राजपक्षे के साथ हवाईअड्डे पर कोलंबो में भारतीय दूत गोपाल बागले भी मौजूद थे। राजपक्षे ने ट्वीट किया कि भारत द्वारा भेजी गई कोविड-19 टीके की पांच लाख खुराक प्राप्त हुईं। आवश्कता के समय पर श्रीलंका के लोगों के प्रति जताई गई उदारता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों का धन्यवाद।’

1210
Ranjan Prasad

Spread the word