April 12, 2026

सीबीआई ने दी पंजाब और हरियाणा में दबिश

नईदिल्ली 29 जनवरी। किसान आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीबीआई ने पंजाब में लगभग 35 जगहों और हरियाणा में 10 स्थानों पर दबिश देकर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब और हरियाण के कई जगहों पर बड़ी मात्रा में रखे गए चांवल और गेहूं के नमूने भी लिए जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि एफ सी आई के गोदामों में अनियमितताओं की बड़ी संख्या में शिकायतें मिलने के बाद सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा में निवारक सतर्कता के भाग के रूप में संयुक्त सरप्राइज चेकिंग की है। खास बात यह है कि यह छापेमारी उस वक्त हो रही है, जब तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसानों में अधिकतर पंजाब और हरियाणा के किसान हैं।

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की यह रेड सतर्कता का हिस्सा है, जिसे संघीय जांच एजेंसी समय-समय पर अंजाम देती रहती है। सीआरपीएफ की सहायता से सीबीआई की 20 से अधिक टीमें पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में रेड को अंजाम दे रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने चेक के दौरान चावल और गेहूं के नमूने भी जब्त किए है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word