July 7, 2024

गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत: मोदी शाह ने किया ट्वीट

अहमदाबाद 23 फरवरी। गुजरात के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की है।

गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा की इस बड़ी जीत पर पी एम मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- भाजपा की जीत के लिए गुजरात की जनता का शुक्रिया अदा किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि धन्यवाद गुजरात! राज्यभर में म्युनिसिपल चुनावों के परिणाम साफ दिखाते हैं कि लोगों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है। भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए राज्य के लोगों का आभारी हूं। गुजरात के लोगों की सेवा करना हमेशा से सम्मान की बात रही है। मैं भाजपा गुजरात के हर एक कार्यकर्ता के प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने पूरे राज्य में जन-जन तक पहुंच कर उन्हें पार्टी के विजन से अवगत कराया। गुजरात सरकार की जनहित की नीतियों ने राज्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है। गुजरात के कोने-कोने में मिली यह जीत बहुत ही खास है। दो दशकों से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी के लिए इस प्रकार की शानदार जीत हासिल करना बेहद उल्लेखनीय है। समाज के सभी वर्गों, खासकर गुजरात के युवाओं का भाजपा को लगातार समर्थन अभिभूत करने वाला है। ज्ञात हो कि गुजरात में 6 महानगर पालिका अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर पर भाजपा ने फिर कब्‍जा जमाया है। अब तक घोषित 474 सीटों में से भाजपा ने 409 सीटें जीती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निकाय चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। गुजराती में ट्वीट कर आभार जताया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नगर निगम चुनाव परिणाम बताते हैं कि गुजरात ने फिर से खुद को भाजपा के गढ़ के रूप में स्थापित किया है। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई ‘विकास यात्रा’ को बीजेपी जारी रखे हुए है। आज के नतीजे गुजरात में सबसे अच्छे परिणामों में से एक हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस कई सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाई है और कई अन्य पर 3 और 4 वें स्थान पर हैं। केवल 44 सीटें देकर लोगों ने कांग्रेस नेताओं को आत्मनिरीक्षण करने का संदेश दिया है। 85 फीसद से अधिक सीटों पर भाजपा के कामकाज और उसके सिद्धांतों की जीत है।

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा को गुजरात के 6 नगर निकाय के चुनावों में भारी बहुमत मिला है। मैं 6 नगर निकायों के वोटरों, सीएम विजय रुपाणी और भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

Spread the word