April 14, 2026

क्या शिकारी बाज की सवारी करता पक्षी कभी देखा है आपने?

क्या बाज की सवारी, कोई साधारण पक्षी कर सकता है और यही नहीं, बाज के सिर पर चोंच भी मार सकता है? उस बाज की सवारी जो एक शिकारी पक्षी है।आप मानें या नहीं पर यह सच है कि एक सामान्य पक्षी बज की बखूबी सवारी करता है।

आप जानना चाहेंगे कि वह बहादुर पक्षी कौन है? लीजिये हम बताते हैं। वह दुनिया का एकमात्र पक्षी जो एक बाज को चोंच मारने की हिम्मत करता है, वह है- रेवेन। यह बाज की पीठ पर बैठता है और उसकी गर्दन पर अपनी चोंच से काटता है। हालांकि बाज जवाब नहीं देता और न ही रैवेन से लड़ता है। बाज रेवेन के साथ लड़ने में समय और ऊर्जा बर्बाद नहीं करता है। बाज सिर्फ अपने पंख खोलता है और आसमान में ऊँची उड़ान भरने लगता है। उड़ान जितनी ऊँची होती जाती है, रेवेन को सांस लेने के लिए उतनी ही कठिनाई होती है और अंत में ऑक्सीजन की कमी के कारण रैवेन गिर जाता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word